फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बनाते दो गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो25एयूआरपी 06-अवैध कच्ची शराब बनाने वाले गिरफ्तार दोनों आरोपी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। त्योहार व पंचायत चुनाव के मद्देनजर शराब माफिया सक्रिय हो गए हैं। ऐसे लोगों की धरपकड़ के लिए पुलिस सक्रियता बनाए हुए है।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से भारी मात्रा में लहन, अपमिश्रित शराब और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए हैं।
एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि पंचायत चुनाव और होली को ध्यान में रखते हुए शराब के अवैध कारोबार पर विशेष नजर रखी जा रही है।
इस क्रम में कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय, एसआई सुधीर भारद्वाज ने टीम के साथ गांव द्वारिकापुर में छापा मारा। पुलिस ने शराब का अवैध कारोबार करने वाले हरीशंकर दोहरे व सुरेश कुमार निवासी द्वारिकापुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि ये लोग विभिन्न प्रकार के पदार्थ डालकर कच्ची शराब तैयार करते थे। इसमें यूरिया का भी उपयोग किया जाता था। पुलिस ने मौके से मिले 15 सौ किलो लहन को नष्ट कराया। यहां 225 लीटर कच्ची अपमिश्रित शराब के अलावा भट्ठी, एलपीजी गैस सिलिंडर, चूल्हा आदि उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें