औरैया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में आयोजित हुए शिविरों में वक्ताओं ने कहा कि योग करने का नहीं बल्कि जीने का नाम है। भारत में योग एक जीवन पद्धति है। दर्शन है और संस्कृति भी है। योग शरीर, मन व भावनाओं को संतुलित व सर्वरेखीय बनाने का एक सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। विशेषज्ञों ने भी हर किसी को नियमित योग करने की सलाह दी। बच्चे हों या बुजुर्ग सभी ने उत्साह के साथ कार्यक्रमों में हिस्सेदारी की। कहा कि भरपूर योग करने से बीमारियां दूर रहेंगी।
मंगलवार को जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस विभाग, औद्योगिक इकाइयों, समाजसेवी संगठनों से जुड़े लोगों ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर सेहतमंद रहने के टिप्स दिए। शहर के तिलक इंटर कालेज मैदान में महिला, बाल विकास विभाग एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने पहुंच कर योग शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
मंत्री ने कहा कि योग ऋषि, मुनि की परंपरा आगे बढ़ाता है। डाक्टर के पास जाने से बचने के लिए योग करना जरूरी है। मंत्री और डीएम प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम रेखा एस. चौहान, एडीएम न्यायिक अब्दुल वासित, सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव, एसडीएम सदर मनोज कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, अजय अंजाम, प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार, शशिराज सेठ समेत तमाम अधिकारी भाजपा के पदाधिकारी, समाजसेवी संगठन के लोग मौजूद रहे।
एनटीपीसी में सुबह सात बजे टाउनशिप परिसर स्थित अतिथिगृह से ग्रीन पार्क तक प्रभातफेरी निकाल कर योग के लिए जागरूक किया गया। मुख्य महाप्रबंधक अनिल कुमार सिंह के साथ जसवीर सिंह अहलावत महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं) आदि अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने योग कर रोग मुक्त जीवन की कुंजी का संदेश दिया।
कलक्ट्रेट रोड स्थित दीन दयाल उपाध्याय एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास योजना के अधिकृत प्रशिक्षण केंद्र भगवती गंज पर योग कार्यक्रम, रैली व पौधरोपण किया। इस दौरान ऋतु चंदेरिया, शैलेंद्र कुमार, ट्रेनर उर्वशी शर्मा, आशुतोष चतुर्वेदी, दीपक शर्मा, संध्या यादव, पूजा यादव आदि रहे। वहीं, सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दिबियापुर में विद्यालय के शारीरिक आचार्य ऋषि तथा उत्कर्ष के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने योग किया। इस दौरान प्रबंधक डॉ नरेंद्र त्रिपाठी, रामौतार राजपूत, प्रधानाचार्य सुशील कुमार तिवारी आदि रहे।
बीमारी से बचें, नियमित करें योग
बिधूना। कस्बे के पब्लिक डिग्री कालेज परिसर में एसडीएम न्यायिक राम अवतार वर्मा, तहसीलदार जीतेश वर्मा, करम सिंह, प्रतिमा पाल समेत समस्त कर्मचारी, महाविद्यालय के प्रबंधक रचना सिंह, प्राचार्य प्रबल सिंह, ब्लॉक परिसर में बीडीओ जितेंद्र बाबू यादव, एडीओ मयंक यादव ने योग किया। इस दौरान बीमारी से बचने के लिए लोगों को योग करने की सलाह दी गई। कस्बे के श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज, बाबूराम मोहनलाल महाविद्यालय, द्वारिका प्रसाद बालकराम महाविद्यालय, जनता इंटर कालेज रूरूगंज, रैपिड ग्लोबल स्कूल, ज्ञान स्थली एकेडमी में भी योग किया गया।
हर किसी में दिखा योग का उत्साह
दिबियापुर/ककोर। दिबियापुर के विकास वैली सभागार में राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, भाजपा जिला योग कार्यक्रम की संयोजिका चंद्रकांती मिश्रा, जिला महामंत्री कौशल राजपूत, जिला उपाध्यक्ष ललिता दिवाकर, किसान मोर्चा की सहसंयोजक जीत कुमारी दुबे, राघव मिश्र आदि ने योग किया। यहां पर वज्रासन, वक्रासन, भुजंगासन, शलभासन, पवनमुक्तासन, प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम विलोम आदि का अभ्यास कराया गया। गेल में सीआईएसएफ कमांडेंट रितेश कुमार राय, ट्रेनर ऊषा कुमार ने योग करा कर निरोगी रहने के गुर सिखाए। वहीं जायंट्स ग्रुप ने गुंजन मैरिज हाल में योग कराया। यहां पर रेखा जायसवाल, अध्यक्ष लक्ष्मी पोरवाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे। पीबीआरपी दिबियापुर में स्कूल बच्चों ने योग शिविर में उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
परिवार को स्वस्थ रखने का लिया संकल्प
फफूंद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीरामसेवक सावित्री देवी इंटर कॉलेज केशमपुर के 4 यूपी एनसीसी बटालियन के कैडेट्स ने योग कर परिवार को स्वस्थ रखने का संकल्प लिया। हवलदार बोम बहादुर व एनसीसी अधिकारी रविदत्ता मौजूद रहे। महावीर धाम मंदिर पर विभाग सह संपर्क प्रमुख अखिलेश कटियार ने योग से मानव जीवन को होने स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। रजत दुबे, अनुराग शुक्ला, जीतकुमारी दुबे, सत्यम अवस्थी, हरीशंकर मौजूद रहे। इसके अलावा गुलाबपुर इंग्लिश मीडियम विद्यालय में ग्राम प्रधान दिनेश नायक व प्रधानाचार्य रश्मि ने स्कूल स्टाफ व बच्चों संग योग किया। कोठीपुर के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय व पंचायत सचिवालय में आयोजित योग शिविर में ग्राम प्रधान अंबरेश पांडेय, गोविंद मिश्रा, अनुज दुबे, राकेश राजपूत, दीक्षा, राजेश, पूनम आदि मौजूद रहे।
तिलक स्टेडियम में योग करतीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी। संवाद- फोटो : AURAIYA
एनटीपीसी में योग करते अधिकारी व कर्मचारी। संवाद- फोटो : AURAIYA
रैपिड ग्लोबल स्कूल में योगाभ्यास करते लोग। संवाद- फोटो : AURAIYA
योग करते रैपिड ग्लोबल स्कूल के बच्चे। संवाद- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर में योग कार्यक्रम में हिस्सा लेती राज्यसभा सांसद। संवाद- फोटो : AURAIYA
कोठीपुर स्कूल में योग करते शिक्षक व बच्चे। संवाद- फोटो : AURAIYA
पीबीआरपी स्कूल में योग करते बच्चे। संवाद- फोटो : AURAIYA