फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव : आज जारी होगी वोटरों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए 26 नवंबर को मतदान होगा। शुक्रवार को वोटरों की अंतिम सूची जारी होगी। इसके अलावा मतदान वाले दिन ही सबसे पहले अध्यक्ष व महामंत्री का परिणाम घोषित किया जाएगा। इस बार 23 पदों में से सात पद महिला वकीलों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन



एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष हृदयनारायण पांडेय ने वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया। अध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को आपत्तियां मांगी गई थीं। शुक्रवार को वोटर लिस्ट जारी कर दी जाएगी। 15 व 16 तारीख को नामांकन पत्र बांटे जाएंगे। इसके बाद 18-19 को नामांकन होंगे। अध्यक्ष हृदयनारायण ने बताया कि कोशिश रहेगी कि मतदान वाले दिन ही सबसे पहले अध्यक्ष व महामंत्री का परिणाम घोषित कर दिए जाएं। वहीं, अध्यक्ष पद के लिए 25 वर्ष और महामंत्री पद के लिए 15 वर्ष का वकालत अनुभव अनिवार्य होगा। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो में से एक पद महिला के लिए है। संयुक्त मंत्री के तीन में से एक पद आरक्षित किया गया है। कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य के छह पदों में से दो महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। कनिष्ठ सदस्य के छह पदों में से भी दो पद महिला वकीलों के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें