अयाना। थानाक्षेत्र के मानपुर गांव में बुधवार रात एक युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मानपुर निवासी पेंटर दीपक कुमार (32) ने देर रात करीब डेढ़ बजे यह कदम उठाया। दीपक बुधवार को पत्नी रेनू देवी और तीन बच्चों अवनीश (8), सौरभ (7) व अनीश (4) के साथ अपनी बहनों के यहां गए थे। रात करीब 11 बजे वह परिवार के साथ घर लौटे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच-पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के पिता वीरेंद्र कुमार पंजाब के मोगा में मजदूरी करते हैं। थानाध्यक्ष संजय कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।