अजीतमल/अनंतराम। बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू दास की नृशंस हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में शनिवार को हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने बाबरपुर तिराहे पर बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया। पुतला दहन महंत राजू दास महाराज के निर्देश पर आयोजित किया गया।
संघ के कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों पर गहरी चिंता जताते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कठोर कदम उठाए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष सक्षम पोरवाल ने कहा कि हिंदू समाज का आपसी विभाजन ही बार-बार हो रही नृशंस घटनाओं का कारण बन रहा है।
इस दौरान विवेक मिश्रा, डॉ. ध्रुव कुमार पोरवाल, शिववीर राजपूत, गोपी मिश्रा, मनीष प्रजापति, विपिन गुप्ता, विशाल गुप्ता, सचिन प्रजापति, पीयूष पोरवाल, अमित कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।