औरैया। निर्वाचन आयोग ने विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित किया है। इसके साथ ही आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। इन चुनावी कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार ने एक आदेश जारी किया है।
इस आदेश के तहत जनपद के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दिया गया है। वे बिना अनुमति मुख्यालय भी नहीं छोड़ पाएंगे। कोई भी अधिकारी या कर्मचारी जिला निर्वाचन अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना अवकाश पर नहीं जा सकेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित विभागों को इन निर्देशों का पालन करना होगा, जिससे आगामी चुनावों से जुड़ी प्रशासनिक तैयारियां प्रभावी ढंग से पूरी की जा सकें।