अनंतराम। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महाराजपुर में बुधवार को शिक्षक संकुल की बैठक हुई। इसमें विद्यालयों की शैक्षिक गतिविधियों को बेहतर बनाने, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा हुई। विभागीय कार्यों को समय से पूरा करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों तथा कंपोस्ट पिट से जैविक खाद बनाने की जानकारी दी गई। प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के माध्यम से विद्यार्थियों को गतिविधि आधारित शिक्षा देने पर बल दिया गया। पोर्टल पर सूचनाएं अपलोड करने और यू-डायस प्लस पोर्टल पर प्रोफाइल अपडेट करने पर भी चर्चा हुई। विभागीय निर्देशों का पालन करते हुए शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने पर विशेष जोर रहा। बैठक में रचना सैनी, रामजी त्रिवेदी, राजीव कुमार, मित्र प्रकाश दुबे, ऋचा पांडेय, किशन चंद्र, शिक्षा मित्र राज कुमार और मोहन दास मौजूद रहे।