फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ों के लिए हर लड़ाई लड़ेगी बसपा

Fri, 30 Dec 2016 12:00 AM IST
औरैया
विज्ञापन
मुख्य अतिथि का 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत करते बसपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के जिला स्तरीय भाई चारा सम्मेलन में शहर के तिलक नगर स्थित पुराने नुमाइश मैदान में खासी भीड़ उमड़ी। पार्टी नेताओं ने सम्मेलन में कहा कि बसपा पिछड़ों के लिए हर लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन


जिला स्तरीय सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी तिलक चंद्र अहिरवार व जोनल कोआर्डिनेटर कानपुर मंडल ने कांशीराम व भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि जिस काले धन को समाप्त करने की मोदी बात कर रहे, वह कालाधन भाजपा नेताओं और प्रधानमंत्री की शरण में रहने वाले लोगों के पास है। सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर देश की जनता के साथ प्रधानमंत्री ने धोखेबाजी की है। देश की जनता प्रधानमंत्री के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में आपस में ही झगड़े हो रहे हैं। सपा सरकार में प्रदेश में अपराध बढ़े हैं।

बसपा मुखिया को सपा नेता बदनाम कर रहे हैं। बसपा के खाते में जमा एक-एक रुपये का हिसाब पार्टी मुखिया के पास है। सम्मेलन के  शुभारंभ के दौरान मुख्य अतिथि का 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक डा. भीमराव अंबेडकर, शिव प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष बौद्धप्रिय गौतम, राम कुमार अवस्थी, अनुरुद्ध दोहरे, हरपाल सिंह, अनुपम गौतम, टिंकू, रामबाबू पाल, हीरालाल, नरेंद्र कुशवाहा,  मोहम्मद सादाब, अनूप दोहरे आदि रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रेश शाक्य ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें