फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहार की सेंट्रल बैंक में भगदड़, आधा दर्जन घायल

Thu, 29 Dec 2016 11:51 PM IST
औरैया
विज्ञापन
पैर टूटने के बाद परेशान बाबूराम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
। नोटबंदी के 50 वें दिन भी हालात नहीं सुधर पाए हैं। कैश की किल्लत बरकरार है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी समस्या बनी हुई है। गुरुवार को सहार की सेंट्रल बैंक में नगद निकासी के लिए लगी लाइन में भगदड़ मच गई। इससे लाइन में लगे आधा दर्जन लोग चुटहिल हो गए। एक वृद्ध गंभीर घायल हो गया। वृद्घ को कानपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन


सहार कस्बा की सेंट्रल बैंक में गुरुवार की सुबह कैश लेने के लिए करीब एक सैकड़ा लोग पहुंचे। बैंक के बाहर दो लाइनें लगी थीं। टोकन लिए लोग कैश के लिए एक-एक कर बैंक के अंदर जा रहे थे। कैश भुगतान धीमा था। इससे जल्द बैंक के अंदर जाने के लिए लाइन में लगे लोगों में धक्का मुक्की होने लगी। इस पर हंगामा होने लगा। लाइन में लगे लोगों में धक्का मुक्की तेज हो गई। इससे कुछ लोग लाइन से हटकर वहां तैनात पुलिसकर्मी के ऊपर गिर गए।

पुलिस कर्मी ने लाठी उठाकर इन्हें हड़काया तो भगदड़ मच गई। कैश लेने आए ग्राहक एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे। इस भगदड़ में करीब आधा दर्जन लोग चुटहिल हो गए। इन्होंने प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार कराया। भगदड़ में पटना गांव निवासी  बाबूराम(65) पुत्र गंगाधीन गंभीर घायल हो गए। इनका पैर टूट गया। आस पास के लोगों ने इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। डाक्टरों ने हालत गंभीर देख इन्हें कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें