फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनव बने अयूब खां ने रखा शिवजी का व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। धर्म परिवर्तन कर अभिनव आर्य बने युवक ने महाशिवरात्रि का व्रत रखकर शिवालय में जाकर भगवान शिव की पूजा अर्चना भी की। उसने बताया कि पिछले 12 वर्ष से सोमवार का व्रत करते आ रहे हैं। अभिनव ने परिवार से अपने जान को खतरा भी बताया है।
विज्ञापन

एरवाकटरा के अयूब खान ने 24 फरवरी को दिल्ली में राजेंद्र नगर के आर्य समाज मंदिर में मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया है। उन्होंने अपना नाम अभिनव आर्य रख लिया है। उन्होंने फोन पर बताया कि महाशिवरात्रि को भगवान शिव का व्रत रखा और एक प्राचीन मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की।
अभिनव ने बताया कि उनका मन बचपन से शिव की साधना और महिमा के बखान के लिए लालायित रहता था। भगवान शिव की भक्ति के लिए ही उन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। बताया कि पिछले 12 वर्ष से सोमवार को व्रत रखने के साथ बिधूना क्षेत्र के देवघट शिव मंदिर में आराधना करने जाते रहे हैं। त्योहारों पर गंगा में स्नान भी करते थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संसार में शांति का मार्ग भगवान शिव की आराधना से ही मिल सकता है। उन्होंने शिव की आराधना से बहुत कुछ हासिल किया है। बताया कि काफी समय आरएसएस में काम करके मानवता की सेवा की प्रेरणा भी ली। धर्म परिवर्तन के बाद अपनों की नाराजगी के कारण छिप कर इधर उधर रह रहे हैं। उन्होंने संबंधियों से जान का खतरा भी बताया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को इसकी जानकारी भी दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें