फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः हर व्यक्ति के संपर्क में रह्रे कार्यकर्ता, वर्चुअल रैली में बोले अयोध्या के भाजपा सांसद लल्लू सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। भाजपा ने शनिवार को दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र की वर्चुअल रैली का आयोजन किया। इसमें जिला कमेटी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारियों व सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष जूम एप के जरिए शामिल हुए। मुख्य वक्ता अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि इस माह सभी विधानसभा क्षेत्रों की वर्चुअल रैलियां हो रही हैं। रैली का मकसद कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर पार्टी का प्रचार करने के लिए प्रेरित करना है। कार्यकर्ता हर व्यक्ति के संपर्क में रहें। जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने कहा कि लॉकडाउन से जो लोग परेशान हैं, पार्टी कार्यकर्ता उनकी हरसंभव मदद करें।
राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि कार्यकर्ता अपने सम्मान के लिए जनता के बीच रहें। रैली में ब्लॉक प्रमुख सदर सौरभ भूषण शर्मा, धीरेंद्र गौर, कौशल राजपूत, यशवीर सिकरवार, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप मिश्रा, श्रीकांत पाठक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक पाठक, विनोद दुबे, नामित सभासद अमरचंद्र राठौर, ललिता दिवाकर, भुवन प्रकाश गुप्ता, सभासद राहुल गुप्ता व गुड़िया कठेरिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें