बिधूना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पाइप लाइन लीकेज के कारण तीन माह से रोजाना हजारों लीटर साफ पानी बर्बाद हो रहा था। स्थानीय लोगों की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। खबर छपते ही अफसर खराबी दूर करने के लिए दौड़ पड़े।
सीएचसी परिसर में पाइप लाइन में लीकेज से जलभराव की खबर को अमर उजाला ने 18 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को अफसरों ने संज्ञान में लिया। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर अधीक्षक ने काम शुरू कराया है। परिसर में जेसीबी से खुदाई कर टूटी पाइप लाइन निकाली जा रही है। अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि जहां पर लीकेज है उस स्थान पर पाइप बदल कर लाइन ठीक कराई जा रही है। गुरुवार से आपूर्ति चालू कर लीकेज की समस्या दूर की जाएगी।