फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नृत्य में अविका, कुर्सी दौड़ में गौरी अव्वल

Sun, 14 Dec 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-31- कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
अजीतमल। तहसील स्तरीय पर शनिवार को दिव्यांग बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें इसमें नृत्य में अविका व कुर्सी दौड़ में गौरी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मी नगर में हुए कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने रंगोली, कुर्सी दौड़, नींबू-चम्मच दौड़, कबड्डी व नृत्य आदि में प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। नृत्य प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय शौहरी गढ़िया की अविका गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और जानवी द्वितीय स्थान पर रहीं। नींबू-चम्मच दौड़ में छोटे और नैंसी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कुर्सी दौड़ में गौरी व योगा में भव्या सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में बीईओ प्रवीण कुमार, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा कुलदीप सचान, विनीत पाठक, शिशुपाल सिंह, महेंद्र पाल सिंह, नरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, निखिल कुमार कटिहार, पूजा वर्मा, महेंद्र कुमार, अरुणा शर्मा और रश्मि गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें