फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रभारी मंत्री ने आधी आबादी से किया संवाद

Wed, 24 Sep 2025 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने ब्लाक सदर की न्याय पंचायत नसीराबाद में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत आयोजित महिला शक्ति सम्मेलन शिविर में महिलाओं से संवाद किया। बाद में उन्होंने सरकारी योजनाओं से संबंधित विभागीय स्टाॅलों का अवलोकन किया। राज्यमंत्री ने कहा कि जब आपका लक्ष्य मजबूत होगा तभी आप आगे बढ़ पाएंगे और आपके आगे बढ़ने में जो बाधाएं आएंगी उनका पूर्ण दृढ़ता के साथ मुकाबला करेंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सदर विधायका गुड़िया कठेरिया ने कहा कि आज का कार्यक्रम महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि किशोरियां/ महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर सशक्त बने, तभी वह अपना सही रास्ता चुनकर विकास में भागीदार बन सकेंगी।इससे पूर्व राज्यमंत्री ने नवजात शिशुओं को अन्नप्राशन कराया तथा गर्भवती माताओं की गोद भराई भी की। इसके अलावा राज्यमंत्री ने बेटियों का जन्मदिन भी मनाया। बाद में राज्यमंत्री ने शहर स्थित सदर बाजार में भ्रमण कर नवीन जीएसटी व्यवस्था 2.0 से व्यापारियों को जागरूक किया।
कहा कि घटी जीएसटी से आमजन को अधिक लाभ होगा। इस मौके पर एसपी अभिषेक भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, एएसपी आलोक मिश्रा, एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें