फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ऑटो ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दंपती समेत चार घायल

Sun, 28 Dec 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-33-जिला अस्पताल में घायलाें को भर्ती कराती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे के पास दयालपुर कट पर गलत साइड से जा रहे एक ऑटो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल सवार दंपती व उनके दो बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर कर दिया गया।
शहर के मडापुरा मोहल्ला निवासी अखिलेश शनिवार शाम को पत्नी रूबी, बेटी छवि और बेटे आयुष के साथ मोटरसाइकिल से कानपुर से औरैया आ रहे थे। औरैया से कानपुर की तरफ को दयालपुर कट से गलत साइड में ऑटो जा रहा था। इसी दौरान ऑटो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल सवार चारों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
घटना के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़कर भाग गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि ऑटो चालक की तलाश की जा रही है। वाहन हाईवे से हटवा दिए गए थे। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें