औरैया। शहर में शहीद पार्क मार्केट में स्थित नमक व्यापारी गरुण विश्नोई की दुकान के शटर के ताले तोड़कर चोरों ने सोमवार गोलक से पांच हजार की रेजगारी पार कर दी।
मंगलवार सुबह दुकान पहुंचने पर व्यापारी को शटर के ताले टूटे मिले। इस मामले में पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। घटना की जानकारी होते ही श्याम बिहारी मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई, अमर विश्नोई कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान व्यापारियों ने एसपी से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है। (संवाद)