औरैया। आबकारी टीम ने मोहल्ला बनारसीदास व आदर्श नगर में छापेमारी की। टीम ने सात सौ किलो लहन नष्ट किया। 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की। छापेमारी में कानपुर से आबकारी निरीक्षक कमलेशचंद्र तिवारी, नीलम गुप्ता, आबकारी निरीक्षक बीके तिवारी, आबकारी निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता के अलावा आबकारी पुलिस टीम मौजूद रही। (संवाद)