फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: रंजिश में महिला को पिलाया तेजाब, हालत गंभीर, पति की तहरीर पर मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 26 Mar 2021 10:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तेजाब (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया के बिधूना में रंजिश में हमलावरों ने घर में घुसकर महिला को तेजाब पिला दिया। महिला की चीखपुकार सुनकर आए ग्रामीणों को देख हमलावर भाग गए। महिला को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उसके पति की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। क्षेत्र के गांव कालाबोझ निवासी मनीष कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी संगीता देवी घर पर रहती है।

बताया कि गांव के रामप्रकाश, रीना देवी, राज , सर्वेश कुमार ने उसके घर जाकर पत्नी के साथ गालीगलौज की। पत्नी के विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसे तेजाब पिला दिया। जिससे पत्नी की हालत गंभीर हो गई। कोतवाली पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में सीएचसी भेजा और शीघ्र न्याय का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें