फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया डबल मर्डर केस: दोहरे हत्याकांड में सपा एमएलसी कमलेश पर आरोप तय, सभी 11 आरोपी पहुंचे कोर्ट

Sat, 28 Aug 2021 01:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
मौके पर तैनात फोर्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
औरैया के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में लगभग डेढ़ साल से जेल में बंद सपा एमएलसी कमलेश पाठक समेत सभी 11 आरोपी शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। सभी पर आरोप तय कर दिए गए। मुकदमे के शीघ्र निस्तारण के लिए कोर्ट ने चार सितंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन


15 मार्च 2020 को शहर के नरायनपुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में अधिवक्ता मंजुल चौबे व उसकी चचेरी बहन सुधा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने सपा एमएलसी कमलेश पाठक, उनके छोटे भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक, रामू पाठक, सरकारी गनर कांस्टेबल अवनीश प्रताप सिंह, कार चालक समेत 11 लोगों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

औरैया कांड - फोटो : amar ujala
इन आरोपियों समेत दो अन्य पर हत्या के प्रयास, आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। सभी मामलों में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल है। कोरोना काल के दौरान इन मामलों में आरोप तय नहीं हो पाए थे। शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट रजत सिन्हा ने सभी आरोपियों को चार्ज के लिए तलब किया।

इटावा, उरई, फिरोजाबाद व आगरा की जेलों से आरोपी कोर्ट में पेश किए गए। बचाव पक्ष ने चार्ज न लगने का प्रार्थना पत्र दिया। शासकीय अधिवक्ता अरविंद राजपूत ने इसका विरोध किया। कोर्ट ने कमलेश पाठक, संतोष पाठक, रामू पाठक, कुलदीप अवस्थी, आशीष दुबे, कांस्टेबल अवनीश प्रताप सिंह, लवकुश सविता समेत 11 लोगों पर चार्ज लगाया है।

दो अन्य आरोपियों पर प्राण घातक हमले के मामले में भी चार्ज लगाए गए। सुनवाई के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। गवाही के लिए चार सितंबर की तारीख तय की गई। शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि गवाही की तिथि पर वादी मुकदमा आशीष को तलब किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें