ऐसे काम करेगा यंत्र
उन्होंने बताया कि कार, बस एवं अन्य वाहनों में निर्धारित विंडो सीट के पीछे इस उपकरण को लगा दिया जाए। व्यक्ति मुख के समीप एक मास्कनुमा सिरा हो जो एक पाइप से वाहन के नीचे एक चेंबर से जुड़ा हो। उल्टी के बाद एक बटन दबाते ही पूरा पाइप निर्वातित (खाली एवं स्वच्छ) भी हो जाएगा। चेंबर में एकत्रित अशुद्धि को सुरक्षा के साथ निर्धारित स्थल पर डाला जा सकेगा। यंत्र की आवश्यकता पहाड़ी क्षेत्रों में चलने वाली बसों में सर्वाधिक है।
बीएसए ने दी बधाई
शिक्षक मनीष कुमार ने बताया उन्होंने अपने पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवगंज में एक आइडिया फेस्ट का आयोजन किया था। इसमें क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान पर आधारित 40 से अधिक नए आइडिया बच्चों ने दिए थे। उनमें से उत्कृष्ट पांच आइडिया को भारत सरकार के इंस्पायर योजना के अंतर्गत भेजा गया। इनमें से कक्षा आठ की छात्रा रागिनी पुत्री राज किशोर का प्रोजेक्ट चयनित हुआ है। उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग औरैया से चयनित यह एक मात्र प्रोजेक्ट है। बीएसए चंदना रामइकबाल यादव, खंड शिक्षाधिकारी कृपा शंकर यादव, प्रभारी प्रधानाध्यापिका अरुणा त्रिपाठी ने भी बधाई दी है।