फोटो-06एयूआरपी-32- दिबियापुर थाने में मौजूद पीड़ित महिलाएं व पुरुष। संवाद
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। बलवंतपुर के ग्रामीणों ने एक युवक पर दोगुना करने के नाम पर जमा कराए रुपये वापस न करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। नौ लोगों की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी एवं धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने की रिपोर्ट दर्ज की है।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के बलवंतपुर गांव की श्यामा देवी पत्नी सोबरन सिंह, प्रेमवती समेत नौ लोगों ने थाने में शिकायती पत्र दिया। बताया कि जावेद अख्तर निवासी दहगांव ने कई ग्रामीणों से यह कहकर रुपये जमा कराए कि पांच साल में ये दोगुना हो जाएंगे।
आरोपी के झांसे में आकर गांव के लोगों ने रुपये जमा कराए। पांच वर्ष पूरा होने के बाद जब गांव के लोगों ने अपने रुपये मांगे तो जावेद ने कहा कि यदि दोगुना रुपये चाहिए तो धर्म परिवर्तन करना पड़ेगा।
साथ ही 50 हजार रुपये की धनराशि इनाम स्वरूप भी दी जाएगी। उसके साथ कई और लोग धर्म परिवर्तन के लिए धमकी देने आते हैं। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।