फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं के क्रियांवयन में औरैया का प्रदेश में पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। विभागीय योजनाओं व कार्यों को लेकर मई माह की रैंकिंग जारी हुई है। औरैया जनपद ने कई वीआईपी जिलो को पीछे करते हुए प्रदेश पहला स्थान पाया है।
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से बेसिक शिक्षा के तहत चल रहीं योजनाओं, शासकीय व विभागीय कार्यों के समय से क्रियांवयन व सफल संचालन के लिए मासिक लक्ष्य और कार्य निर्धारित किए गए हैं। जिसके मुकाबले पारदर्शी प्रणाली से जनपदों की प्रत्येक महीने रैंकिंग जारी होती है। मई माह की जारी हुई प्रदेश रैंकिंग में औरैया जनपद को पहले स्थान पर रखा गया है। इसमें विभाग की तमाम योजनाओं की समीक्षा को शामिल किया गया है।
बता दें कि जिला स्तर पर बीएसए की ओर से एक विशेष इंतजाम किया गया है। इसमें प्रत्येक योजना के लिए साप्ताहिक समीक्षा की जा रही है। बीईओ से लेकर पटल कार्मिक सीधे तौर पर आड़े हाथ लिए जा रहे हैं। जिले में निरीक्षण से लेकर कार्रवाई का दौर भी खूब चला है। वहीं बीहड़ से लेकर सभी विकास खंडों में बुनियादी काम भी हुए।
विज्ञापन

बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि विभाग की योजनाओं के क्रियांवयन को लेकर प्रदेश स्तर पर होनी वाली समीक्षा में मई माह की रैकिंग में औरैया जनपद का पहला स्थान आया है। विभाग में सकारात्मक कार्य होने का यह परिणाम है। लापरवाही को लेकर जिम्मेदारों को लगातार चेताया जा रहा है। यह स्थिति बरकरार रहे इसे लेकर अधिकारी से लेकर कर्मचारी सभी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने चौकसी के साथ करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें