फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चोरियों का खुलासा नहीं कर पा रही औरैया पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में आपराधिक घटनाओं के निस्तारण को लेकर पुलिस महकमे के उच्चाधिकारियों की ओर से थाना कोतवाली स्तर पर समीक्षा की जाती है, लेकिन कहीं न कहीं इस समीक्षा में चोरी की घटनाओं से नजर हटा ली गई है। यही वजह है कि चोरियों के खुलासे नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के बाद से घटनाएं भी बढ़ी हैं। इन्हें लेकर सख्ती बरती जानी चाहिए। व्यापारियों में इन घटनाओं को लेकर दहशत देखी जा रही है। कई बड़े मामलों में पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। औरैया कोतवाली से लेकर फफूंद व अन्य थानों का यही हाल है।



-

चार माह से पुलिस के हाथ खाली



केस-01

दो फरवरी 2024 की रात कुदरकोट थाना से चंद कदमों की दूरी पर सराफा व्यवसायी हर्षवर्धन शाक्य समेत तीन घरों में चोरों ने हाथ साफ किया था। लाखों रुपये कीमत के जेवर व अन्य सामान पार कर दिए थे। घटना को चार माह से ज्यादा का समय बीत चुका है। अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन






16 दिन बाद भी नहीं हो सका खुलासा



केस-02

छह जून को फफूंद थाना क्षेत्र के गांव अमेला निवासी विजनेश कुमारी के घर में घुसे चोरों ने एक लाख रुपये कीमत के जेवर पार कर दिए थे। मामले में पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई थी। अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।





दो माह पहले हुई थी ऑटो पार्ट्स की चोरी



केस-03

नौ मई को गांव जुआ निवासी ऑटो पार्टस विक्रेता लक्ष्मण सिंह कुशवाह की दुकान के पीछे लगे टिनशेड को उखाड़कर चोरों ने नकदी व दुकान का सामान पार कर दिया था। मामले में पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई थी। अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।





किसान के घर सबमर्सिबल की सामग्री हुई थी चोरी



केस-04

आठ जून की रात कुडरा गांव निवासी किसान संतोष तिवारी के खेत में सबमर्सिबल की सामग्री कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने पार कर दी थी। किसान को काफी नुकसान हुआ था। मामले में अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।





चोरों ने एटीएम उखाड़ने का किया था प्रयास, आज तक नहीं हुआ खुलासा



फफूंद। 30 मार्च की रात करीब एक बजे कस्बा के दिबियापुर रोड भाग्यनगर में पूर्व प्रधान चंद्रप्रकाश अवस्थी के मकान में स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम को उखाड़कर चोरों ने पार करने का प्रयास किया था। चार पहिया वाहन से आए चोरों ने कटर से एटीएम काटकर बाहर खींच ले गए थे। इसी दौरान खटपट की आवाज सुन चंद्र प्रकाश ने अपने बेटे पिंकू को नींद से उठाया था। इसके बाद छत से खड़े होकर आरोपियों को भगाने के लिए लाइसेंसी बंदूक से फायर किया था। आरोपी जान बचाकर भागे थे। लाखों रुपये की नकदी चोरी होने से बच गई थी। इतनी बड़ी वारदात को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।

-



वर्जन

ग्राम सुरक्षा समितियों को मजबूत किया जा रहा है। इससे की ग्रामीण क्षेत्र में चोरी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पूर्व की घटनाओं में लगातार खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। एटीएम उखाड़ने का मामला चोरी के प्रयास का था। इसमें कुछ आरोपियों की पहचान भी हुई थी। मामले को देखा जाएगा। खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन




-चारू निगम, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें