फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: बुआ के घर में जली मिली भतीजी की दर्दनाक मौत, गवाही न देने पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप

Sun, 05 Sep 2021 01:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती अर्चना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले के सहार में बुआ के घर पर संदिग्ध हालात में जली मिली भतीजी की रविवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया। जहां देर रात मौत होने के बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा काटा। 
विज्ञापन


तिलकपुर निवासी संजय की पत्नी अर्चना अपनी बुआ शशि के घर में शनिवार रात संदिग्ध हालत में जली मिली थी। परिजन उसे सहार अस्पताल लाए थे। जहां से उसे गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया था।

अस्पताल पहुंची अर्चना ने पुलिस को बताया कि बुआ शशि ने गांव के कुछ लोगों मुकदमा दर्ज कराया था। इस घटना में उसे गवाह बनाना चाहती थी। इसी को लेकर वह कई दिनों से अर्चना के ऊपर दबाव बना रही थी, लेकिन वह गवाही देने के लिए तैयार नहीं थी।
विज्ञापन


इसकी जानकारी उसने पुलिस को भी दी थी। इसी को लेकर बुआ ने भतीजी को शनिवार रात अपने घर बुला लिया। आरोप है कि जब अर्चना घर पहुंची तो बुआ ने अपने परिजनों के साथ मिल कर घर के अंदर ही उसके ऊपर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी। अर्चना की सैफई में मौत हो गयी। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें