फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: वृद्धा का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव करमपुर में मानसिक रूप से बीमार चल रही वृद्धा का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि काफी दिनों से बीमार थी और इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

करमपुर निवासी राजरानी (75) पत्नी हरिराम का गांव के बाहर कैलाश के खेत में खड़े पेड़ पर शव फंदे से लटकता मिला। खेतों की ओर निकले ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। मृतक के पुत्रों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पुत्र मोहर सिंह व योगेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी मां काफी दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थीं।
उनका इलाज भी चल रहा था, इससे वह अक्सर परेशान होने की बात कहती थीं। सोमवार सुबह वह घर से निकल गईं थीं और देर रात तक नहीं लौटी। गांव में काफी तलाश की पर कहीं पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें