फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलते तारों ने छीन ली हसती-खेलती एक जिंदगी

विज्ञापन
फोटो27एयूआरपी 32- घटना स्थल पर जांच पड़ताल करते सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार व एसडीएम अखिलेश कुमार। संव? - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव रतनीपुर में जानवरों के लिए चारा लेने खेत पर गया युवक खेत में झूलते हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन

उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए शव को उठने नहीं दिया।
घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने पीड़ित परिजनों को बिजली विभाग से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर परिजन व ग्रामीण माने। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गांव रतनीपुर निवासी भुवनेश कुमार उर्फ भुल्ले (19) रविवार की दोपहर खेतों पर चारा लेने गया था। वहीं पास में ही गांव का रविंद्र कुमार भी विजय सिंह के खेत से चारा ले रहा था।
रविंद कुमार ने चारे की गठरी उठवाने के लिए भुवनेश को आवाज दी। भुवनेश चारे की गठरी उठावने के लिए वहां पहुंच गया। भुवनेश ने जैसे ही गठरी उठवाने के लिए हाथ ऊपर उठाया, तो अजीतमल बिजली केंद्र से अयाना को गई 11 हजार की एचटी लाइन के झूलते तारों से छू गया।
करंट की चपेट में आते ही वह बुरी तरह से झुलस गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रविंद्र ने तत्काल घटना की सूचना ग्रामीणों व मृतक के परिजनों को दी। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आक्रोशित लोगों ने अधिकारियों के आने के बाद ही शव को उठाने देने की बात कही।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार के साथ पहुंचे एसडीएम अजीतमल अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर परिजनों को समझाया और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
इस पर परिजन व ग्रामीण मान गए। तब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में नीचे लटक रहीं बिजली लाइनों को दुरुस्त करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को नोटिस भेजा जाएगा।
पहले भी हो चुके हैं हादसे
अजीतमल। क्षेत्र में जगह-जगह निकली बिजली की लाइनों के तार इतने नीचे झूल रहे हैं कि आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसके बाद भी बिजली विभाग की नींद नहीं टूट रही है। इन्हीं तारों की चपेट में करीब 10 माह पूर्व भी भुवनेश कुमार चपेट में आ चुका था।
कुछ हफ्ते पहले ही गांव निवासी कमलेश के खेतों से निकली बिजली लाइन में उनका ट्रैक्टर फंस गया। इस कारण चालक सत्यनारायण झुलस गया था। गांव विलावा के पास भी झूलते तारों की चपेट में आकर चारा लेने गए एक युवक की मौत हो चुकी है।
उपकेंद्र अजीतमल के जेई राजवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में झूलते बिजली तारों का सर्वे कराया जा चुका है। रतनीपुर में कुछ महीने पहले ही एक पोल लगाकर तारों को ऊंचा किया गया था। तारों को दुरुस्त कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर बजट की मांग विभाग से की गई है। बजट आते ही कार्य कराया जाएगा।

फोटो27एयूआरपी 28- मृतक भुवनेश कुमार फाइल फोटो। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो27एयूआरपी 29- खेत के ऊपर से निकले झूलते एचटी के तार। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो27एयूआरपी 30- रोते-बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो27एयूआरपी 31- मौके पर जमा लोगों की भीड़। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें