फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, दोस्त पर लापरवाही की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। सप्ताह भर पहले बाइक फिसलने से घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने बाइक चला रहे बेटे के दोस्त के खिलाफ लापरवाही से बाइक चलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दिबियापुर नई बस्ती इंदिरा नगर निवासी राजू ने दिबियापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बेटा पवन गुप्ता (22) अपने मित्र जीशान के साथ 16 मार्च को बाइक से घर आ रहा था।
आरोप है कि जीशान बाइक लापरवाही से चला रहा था। रास्ते में बैसुंधरा गेलगांव गेट के पास उसकी बाइक फिसल गई। हादसे में बेटा पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने गेल गांव के धनवंतरी हॉस्पिटल में उसे भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद कानपुर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां उसने दम तोड़ दिया।
कानपुर ले जाते समय पवन ने बताया था कि जीशान बाइक लापरवाही से चला रहा था। थाना प्रभारी विकास राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें