फोटो 19एयूआरपी-38- कमरे में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : AURAIYA
अछल्दा। हसनपुर गांव में शनिवार दोपहर एक महिला कुंडी लगाकर ननद को गांव के बाहर छोड़ने गई। लौटी तो घर में चोरी हो गई। महिला ने पड़ोसी के खिलाफ तहरीर दी है।
हसनपुर गांव की नीलम देवी ने बताया कि शनिवार दोपहर वह घर में कुंडी लगाकर अपनी ननद को गांव के बाहर तक छोड़ने गई थी। जब लौटी तो दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी।
जैसे-तैसे कुंडी खोलकर अंदर पहुंची तो पड़ोसी अलमारी खोले खड़ा था। पकड़ना चाहा तो वह धक्का देते हुए भाग गया। अलमारी से सोने की जंजीर, दो बाला, अंगूठी व 10 हजार रुपये गायब हुए हैं। थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।