फोटो24एयूआरपी-59- पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी दो बहनें अपने माता पिता और भाई के साथ दिल्ली में रहतीं थीं। वहां पर रहने वाले युवक कासीम उसके दोस्त किशोर प्रशांत राठौर से उनकी जान पहचान हो गई।
लगभग तीन महीने पहले दोनों बहनें अपनी मां के साथ दिबियापुर के पास स्थित अपने गांव आ गईं। बुधवार देर शाम दोनों बहनें दिबियापुर बाजार गई थीं। जहां दिबियापुर नहर पुल के पास मिले युवक कासीम एवं किशोर प्रशांत दोनों बहनों के साथ छेड़छाड़ करने लगे।
छोटी बहन डर के मारे बैठ गई। इस बीच दोनों आरोपी बड़ी बहन को अपने साथ भगाकर ले जाने लगे। इस पर छोटी बहन ने चिल्लाना शुरू कर दिया।
तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपियों को दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार छोटी बहन की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ एवं पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।