अछल्दा। न्यू रेलवे स्टेशन अछल्दा विशेष मालभाड़ा परियोजना (डीएफसी) पर गुरुवार सुबह इटावा जा रही मालगाड़ी के सामने एक युवक कूद गया।
उसकी मौत की सूचना पर पहुंची अछल्दा पुलिस ने युवक की पहचान कर जानकारी परिजनों को दी। युवक के गृह कलह के चलते आत्महत्या किए जाने की बात कही जा रही है।
अछल्दा के मुनागंज गांव निवासी सुनील कुमार (30) फरीदाबाद में पेंटिंग का काम करता था। उसकी 2016 में रेनू देवी के साथ शादी हुई थी। उनके दो बच्चे सुशांत व जागृति है। होली के त्योहार के चलते बुधवार को वह घर आया था।
परिजनों ने बताया कि बुधवार को उसका पत्नी रेनू से विवाद हो गया। इसके बाद वह घर से चला गया। रात में भी वापस घर नहीं आया। इस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला था।
गुरुवार सुबह अछल्दा-अटसू मार्ग पर रेलवे ब्रिज के पास वह बाइक खड़ी करके न्यू रेलवे स्टेशन अछल्दा विशेष मालभाड़ा (डीएफसी) के रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और कानपुर से इटावा की ओर जा रही मालगाड़ी आगे कूद गया।
जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मालगाड़ी के चालक ने रेलवे स्टेशन मास्टर विनय कुमार को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले आधार कार्ड व बाइक नंबर के आधार पर उनकी पहचान कर जानकारी परिजनों को दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
फ ोटो-17एयूआरपी-14 पति की मौत के बाद बच्चों के साथ गुमशुम बैठी रेनू देवी। संवाद- फोटो : AURAIYA
फोटो-17एयूआरपी-19- रेलवे ट्रैक पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ व जांच करती पुलिस। संवाद- फोटो : AURAIYA