फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के अनंतराम कस्बे में शराब ठेका से कुछ दूरी पर एक युवक संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पेंगूपुर निवासी शैलेंद्र चौहान (36) शनिवार दोपहर घर से अनंतराम बाजार जाने की बात कहकर निकला था। वह अनंतराम स्थित शराब ठेका से कुछ दूरी पर लोगों ने संदिग्ध हालत में बेहोश पड़ा दिखा।
उसके सिर से खून बह रहा था। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पिता की इकलौती संतान था।
विज्ञापन

कुछ समय पहले पिता की भी मृत्यु हो चुकी है। मृतक की दो पुत्रियां तनुश्री, राशि व एक पुत्र कृष्णा है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक की गिरने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें