फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टे के घड़े व सुराही के पानी से मिलती है कंठ को राहत

विज्ञापन
फोटो03एयूआरपी08 - सुभाष चौक के पास स्थित दुकान पर सजे टोटी लगे घड़े। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। चिलचिलाती धूप में अगर गले को कोई राहत देता है तो वह मिट्टी की सुराही या घड़े का शीतल पानी। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी नहीं है। ज्यादातर लोग इसे देशी फ्रिज भी कहते हैं। गर्मी आते ही सुराही व घड़े की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

इन दिनों जिले का तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। गर्मी बढ़ते ही देशी फ्रिज की भी मांग काफी बढ़ गई है। बाजार में कई किस्म के घड़े उपलब्ध हैं। मांग के बढ़ने के साथ इसकी कीमतों में उछाल आया है।
जिसमें 10 से 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। शहर के सुभाष चौक, होमगंज, अजीतमल, दिबियापुर, फफूंद, बिधूना, अयाना व अछल्दा समेत कई जगहों पर मिट्टी के घड़े बेचने के लिए दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन

बाजार में एक घड़े की कीमत 80 से 250 रुपये तक है। टोटी लगा मटका लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। गर्मी से निजात के लिए घड़े का ठंडा व शुद्ध पानी पीने के लिए लोग इस देशी फ्रिज का इस्तेमाल कर रहे हैं।
दुकानदार छोटेलाल प्रजापति ने बताया कि इस बार दुकान में टोटी लगे घड़े उपलब्ध है। इन्हें बनाने में पीली मिट्टी का प्रयोग किया गया है। यह सब घड़े कानपुर नगर के घाटमपुर क्षेत्र से मंगाए गए हैं। पिछली बार के मुकाबले में इस बार मिट्टी के पात्रों में 10 से 20 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। गर्मी बढ़ते ही बिक्री भी बढ़ गई है।

फोटो03एयूआरपी-09 दुकानदार छोटेलाल प्रजापति। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें