फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत कार्य से दिनभर बंद रहा रेलवे फाटक

विज्ञापन
फोटो 10 एयूआरपी -32 - कन्हों फाटक पर लगी वाहनों की भीड़। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
फफूंद। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर कन्हों रेलवे फाटक के पास रेलवे लाइन की मरम्मत कार्य के चलते रविवार को दिन भर फाटक बंद रहा। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और काफी लंबा चक्कर लगाते हुए फफूंद पहुंचे।
विज्ञापन

फफूंद पाता रेलवे मार्ग पर स्थित गेट नंबर 9 सी पर रेलवे लाइन की मरम्मत कार्य रविवार को होने की वजह से रेलवे फाटक को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रखा गया। इस कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
फाटक बंद होने की जानकारी नहीं होने के कारण कई वाहन सवार फाटक तक पहुंचे, इसके बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा। इसके बाद फफूंद की ओर आने वाले वाहनों को लंबा चक्कर काटकर दिबियापुर होते हुए जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें