फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमुहां प्रधान के पक्ष में उतरे प्रधान संघ के पदाधिकारी

विज्ञापन
फोटो-12एयूआरपी-19- दिबियापुर थाने में मौजूद प्रधान संगठन के पदाधिकारी एवं प्रधान रंजना। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर। वाटर कूलर लगाने की जगह को भाजपा सभासद और ककराही ग्राम प्रधान के बीच हुई मारपीट के बाद प्रधान के समर्थन में प्रधान संघ खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

वहीं दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार को प्रधान संघ पदाधिकारियों ने सभासद और उनके परिजनों पर कार्रवाई की मांग की।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष और नगर पंचायत दिबियापुर की मनोनीत सभासद ललिता दिवाकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने दलित बस्ती में वाटर कूलर लगवाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष से आग्रह किया था।
विज्ञापन

इस जमीन पर भीम शरण, ककराही प्रधान रंजना, प्रधान पति सुशील उर्फ छोटे ने कब्जा कर रखा है। ये लोग वाटर कूलर नहीं लगने दे रहे हैं। उन्होंने विरोध किया, तो उन्हें और उनके बेटे को जमकर मारा।
वहीं दूसरी ओर ककराही प्रधान रंजना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ग्राम पंचायत की भूमि पर वाटर कूलर बीआर अंबेडकर स्कूल में लगाया जा रहा था।
स्कूल सदस्यों एवं उनके पति ने वाटर कूलर लगाने से मना किया तो ललिता और उनके पति प्रमोद दिवाकर एवं शिवम समेत दोनों पुत्रों ने पति को जमकर मारापीटा।
वह पति को बचाने पहुंची, तो उसे भी पीटा। बता दें कि शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। प्रकरण पर कार्रवाई की मांग लेकर शनिवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह भाऊ, टीकमपुर प्रधान प्रेमचंद्र, पीपरपुर प्रधान अशोक कुमार कई प्रधानों के साथ थाने जा पहुंचे।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। प्रभारी निरीक्षक विकास राय का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें