फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरे के अंदर मिले मांस के टुकड़े, मचा हड़कंप

विज्ञापन
फोटो-02एयूआरपी-47 बोरे में शव मिलने की सूचना पर बंबे के पास लगी भीड़। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
ऐरवाकटरा। उमरेडी गांव स्थित माइनर में शनिवार को एक बोरे के अंदर किसी की लाश होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरे को माइनर से बाहर निकलवाया, तो उसमे किसी जानवर के मांस के टुकड़े निकले। तब जाकर पुलिस ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन

ऐरवाकटरा थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि माइनर में पड़े बोरे से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने किसी का शव होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
बोरे को पानी से बाहर निकलवाकर खोला गया, तो उसके अंदर किसी जानवर का कटा हुआ मांस था। आशंका है कि किसी कसाई ने बोरे में मांस भरा और पुलिस से पकड़े जाने के डर से उसे बंबे में फेंक गया। पुलिस ने गड्ढे में मांस समेत बोरे को दफन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें