फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में चार लोगों ने की फायरिंग

विज्ञापन
फोटो-26एयूआरपी-41 तहरीर दिखाती जयदेवी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र के खेरा गांव में रंजिश के चलते चार लोगों ने महिला के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर हवाई फायरिंग की। महिला ने सपा को वोट न देने पर फायरिंग व धमकी देने का आरोप लगा अछल्दा थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

खेरा गांव निवासी जयदेवी ने बताया कि शुक्रवार रात वह परिवार के सदस्यों के साथ घर में सो रही थी। आरोप है कि सपा को चुनाव में वोट न देने की रंजिश में गांव के ही दो युवक अपने दो अज्ञात साथियों के साथ उसके घर के बाहर आए और गालियां देने लगे।
उसके मना करने पर हवाई फायरिंग की। पिछले कई दिन से बेटे सोगेंद्र की भी घेरा बंदी कर आए दिन उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है, जिससे पूरा परिवार भयभीत है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई है। फायरिंग की बात गलत है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें