फोटो 07एयूआरपी- 26- आग से जले बाड़े को देखते लोग। संवाद
- फोटो : AURAIYA
बिधूना। तहसील क्षेत्र के डोड़ापुर में गुरुवार की सुबह अचानक एक पशुबाड़े में आग लग गई। आग की चपेट में आकर तीन मवेशी और उन्हें बचाने में पशुपालक झुलस गया। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।
डोड़ापुर निवासी किसान गजेंद्र दोहरे के पशुबाड़े में गुरुवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे बाड़े में बंधी दो भैंस व एक पड़वा आग की चपेट में आ गए।
आग की लपटें उठती देख गजेंद्र व ग्रामीण आग बुझाने व बाड़े में बंधे जानवरों को बचाने के लिए दौड़े। आग में झुलसते जानवरों को बचाने में पशुपालक भी झुलस गया।
ग्रामीणों ने आग पर बाल्टियों से पानी डालकर काबू पाया। झुलसे पशुपालक को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया है। एसडीएम बिधूना लवगीत कौर ने बताया कि आग से तीन जानवरों व पशुपालक के झुलसने की जानकारी मिली है। जांच कराके पीड़ित को मुआवजा दिलाया जाएगा।