फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर सवार दिव्यांग चाचा की मौत, दो भतीजी घायल

विज्ञापन
फोटो-12एयूआरपी-01- अस्पताल में रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बेला। बेला-बिधूना मार्ग पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली से नीचे गिरने पर दिव्यांग चाचा की मौत हो गई। जबकि उसकी दो भतीजी घायल हो गई।
विज्ञापन

बेला थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी दिव्यांग कमलजीत (40) किसान थे। वह शनिवार सुबह किराये का ट्रैक्टर लेकर खेत में आलू बीनने के लिए भतीजी रेशु व प्रियंका के साथ जा रहे थे।
बेला-बिधूना मार्ग पर स्थित गायत्री भट्टा के सामने पहुंचने पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार था कि ट्राली में बैठे चाचा-भतीजी उछल कर सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन

राहगीरों व ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और भाग रहे डंपर चालक को पकड़ लिया। पुलिस तीनों घायलों को लेकर सीएचसी बेला पहुंची। जहां डॉ. सिद्धार्थ ने कमलजीत को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। बेला थाना प्रभारी जीवाराम ने बताया कि चालक को डंपर समेत हिरासत में ले लिया गया।
शिकायती पत्र मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण ने बताया कि कमलजीत अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था। पति-पत्नी दोनों दिव्यांग है। दंपती की दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें