फोटो19एयूआरपी 30- अस्पताल में भर्ती मारपीट से घायल दिव्यांग युवक। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर के संजय गेट के पास खड़े एक दिव्यांग युवक को शुक्रवार शाम बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। इसका विरोध करने पर युवकों ने अपने साथियों के साथ दिव्यांग की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने दिव्यांग को गंभीर हालत में 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।
मोहल्ला गुरूहाई निवासी रईस (40) दिव्यांग है। वह शुक्रवार लगभग चार बजे संजय गेट के पास खड़ा था। इसबीच सुभाष चौक की तरफ तेज गति से जा रहे बाइक सवार दो युवकों ने दिव्यांग को टक्कर मार घायल कर दी।
इसका दिव्यांग ने विरोध जताया, तो नाराज युवकों ने अपने कई साथियों को फोन करके वहां बुला लिया। इसके बाद दिव्यांग की जमकर पिटाई कर दी। दिव्यांग को पीटे जाने की जानकारी होते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे लेकर 50 शैया अस्पताल पहुंचे।
जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद कानपुर रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दी है, मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।