फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के आंगन में फंदे पर लटकता मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
फोटो 25एयूआरपी-05- मृतक राजेश की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के बूंचपुर में एक वृद्ध का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन

जिसमें गांव के तीन लोगों पर छेड़छाड़ के मामले में फंसाए जाने से आहत होकर आत्महत्या किए जाने की बात लिखी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
बूंचपुर निवासी राजेश सिंह (52) अकेले रहते थे। उनकी पत्नी रमन अपने बेटे अमरदीप के साथ दिल्ली में रह रही हैं। जबकि छोटे बेटे जागेंद्र और दीप सिंह भी बाहर नौकरी करते है। सोमवार की सुबह राजेश के घर का दरवाजा खुला था।
विज्ञापन

काफी देर तक किसी के बाहर न आने पर पड़ोस के लोग अंदर गए तो उसका शव आंगन के जाल में रस्सी के सहारे लटक रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान एक सुसाइड नोट मिला।
जिसमें उसने मौत का जिम्मेदार गांव के जितेंद्र सिंह भदौरिया को ठहराया है। साथ ही लिखा है कि उसने उन्हें गलत तरीके से फंसाया था। मृतक के पुत्र के आने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। सुसाइड नोट के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें