फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों पर नजर रखने के लिए जल्द लगेगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में अपराधियों पर निगाह रखने के लिए जल्द ही सीसीटीवी सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस की निगरानी के साथ-साथ अब अपराधियों पर तीसरी आंख की भी नजर रहेगी। जिसमें खासकर महिला संबंधी अपराधों पर लगाम लगाने में सहायता मिलेगी।
बताया कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को अगले 10 दिनों में 33 सीसीटीवी कैमरे विभाग से प्राप्त हो जाएंगे। इन कैमरों से 24 घंटे कंट्रोल रूप में बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से पल-पल की निगरानी की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी
दो कैमरे डाकघर के सामने सुरान रोड पर, तीन कैमरे सदर तहसील गेट पर, दो कैमरा भोले शंकर मंदिर दिबियापुर रोड, तीन कैमरा दिबियापुर तिराहा पेट्रोल पंप, दो कैमरा शिव शक्ति मंदिर खानपुर, एक कैमरा देवकली मंदिर तिराहा, चार कैमरा जालौन चौराहा, चार कैमरा खानपुर चौराहा, तीन कैमरा संजय गेट, एक कैमरा हादी गैराज के पास ब्रह्मनगर, दो कैमरा विनायक होटल के दोनों तरफ, दो कैमरा होमगंज महिला मार्केट मोड, दो कैमरा फफूंद तिराहा, दो कैमरा खानपुर से जालौन रोड के बीच शहर की तरफ लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें