फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा करने जा रही वृद्धा के गले से बाइक सवारों ने चेन खींची

विज्ञापन
फोटो02एयूआरपी 21- घटना के बाद पीड़ित वृद्धा सरोजनी देवी को पकड़े परिजन। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के तिलक नगर में मंदिर जा रही वृद्धा के गले से बाइक सवार लुटेरे चेन खींच कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की।
विज्ञापन

तिलक नगर निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रज्जन सिंह भदौरिया की पत्नी सरोजनी देवी शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे घर के पास बने मंदिर में पूजा करने जा रहीं थीं।
वह जैसे ही मंदिर के पास पहुंची, तो अपाचे सवार दो युवक आए और उनके गले में पड़ी चेन खींच ले गए। गले से चेन खिंचते ही वृद्धा ने शोर मचाना शुरू किया, लेकिन तब तक बाइक सवार आंखों से ओझल हो गए।
विज्ञापन

पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पहुंची चीता मोबाइल ने घटनाक्रम की जानकारी ली।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों में पीछे बैठा बदमाश चेहरा ढके हुए था। जबकि चालक का चेहरा खुला हुआ था। इसके बाद पुलिस मोहल्ले में रहने वाले ओम प्रकाश गुप्ता के घर सीसीटीवी फुटेज देखने पहुंची, लेकिन गृहस्वामी के घर पर न होने के कारण पुलिस फुटेज नहीं देख सकी। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें