फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों की अनदेखी कर जिला पंचायत ने डीएम आवास के पास बनवाई सड़क

विज्ञापन
फोटो06एयूआरपी 19- ककोर में निर्माणाधीन जिलाधिकारी आवास की दीवार से सटा कर जिला पंचायत की ओर से बनाई ? - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित हुए जिलाधिकारी के कार्यकाल के मामले सामने आ रहे हैं। जिला पंचायत का प्रशासक रहते हुए निलंबित डीएम ने निर्माणाधीन आवास के चारों ओर सड़क बनाने का बजट स्वीकृत कराया था। करीब 50 लाख के बजट से 700 मीटर सड़क बनाई गई है। निर्माण में जिला पंचायत के नियमों की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन

शासन की ओर से भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित तत्कालीन जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा के हटते ही उनसे जुड़े अनियमितता के मामले भी सामने आने लगे हैं। नियमानुसार जिला पंचायत का बजट सिर्फ जनता के हित में ही खर्च किया जाता है। इसके बाद भी ककोर मुख्यालय में 54 सौ वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाए जा रहे जिलाधिकारी आवास की दीवार से सटी सीसी रोड को जिला पंचायत के बजट से बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें