फोटो-16एयूआरपी-18- नेताजी कालका-हावड़ा मेल के दिव्यांग कोच में चढ़ते साधारण यात्री। संवाद
फोटो-16एयूआरपी-19- ट्रेन में सीट पाने के लिए भागतीं युवतियां। संवाद
ट्रेनें फुल, दिव्यांग कोच पर यात्रियों का कब्जा
क्रासर
होली के चलते ट्रेनों में नहीं मिल रही जगह, सीट पाने के लिए भाग दौड़ करते दिखे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। होली पर घर जाने वालों को ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही हैं। लगभग सभी ट्रेनें फुल हैं। सीट न मिलने पर कई यात्रियों ने दिव्यांग कोच पर कब्जा जमा लिया। कई यात्री सीट पाने के लिए भागदौड़ करते नजर आए।
होली पर घर लौटने वालों की संख्या अचानक बढ़ गई है। इस बीच ट्रेनों में आरक्षित टिकट मिल पाना काफी कठिन हो गया है। यहां तक कि तत्काल आरक्षण भी नहीं मिल पा रहा है। इससे यात्री परेशान हैं। बुधवार दोपहर कानपुर की ओर जाने वाली नेताजी कालका-हावड़ा मेल में आरक्षित कोचों में यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। ट्रेन के सबसे पिछले हिस्से में लगेज कोच के आगे लगे दिव्यांग कोच में भी साधारण यात्री चढ़ गए। ट्रेन में जगह पाने के लिए यात्रियों को एक कोच से दूसरे कोच तक भागदौड़ करनी पड़ी।
दिल्ली से लखनऊ तक जाने वाली गोमती एक्सप्रेस में में भी आरक्षित टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। 20 मार्च को दिल्ली जाने के लिए भी इस ट्रेन में जगह नहीं है। अन्य ट्रेनों में भी यात्रियों को आरक्षित टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। इधर, ट्रेनों में भीड़ के साथ गर्मी बढ़ने के कारण यात्रियों को पीने के पानी के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है।