फोटो-04एयूआरपी-26-शादी वाले घर में मौत होने पर रोते परिजन। संवाद
- फोटो : AURAIYA
अयाना। बेटी की शादी से तीन दिन पहले पिता की मौत हो गई। घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों के मुताबिक पिता की तबियत अचानक बिगड़ गई थी।
अयाना थाना क्षेत्र के नवादा ज्वाला प्रसाद निवासी राजेंद्र (45) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। उनकी बेटी सलोनी की शादी सात फरवरी को इटावा के सती नगर निवासी युवक से होनी है। बीते बुधवार को राजेंद्र बेटी का तिलक चढ़ाने इटावा भी गए थे। शुक्रवार को घर पर शादी की तैयारियां चल रही थी।
तभी शाम को अचानक राजेंद्र की तबियत बिगड़ गई।
आनन-फानन परिजन उन्हें लेकर अजीतमल सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घर पर सूचना आते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि बेटी की होने वाली ससुराल में भी सूचना कर दी गई है। दोनों परिवारों के बीच बात होने के बाद शादी पर निर्णय लिया जाएगा।