फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नहीं आएगी 70 गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर (औरैया)। आज सोमवार को 70 गांवों की बिजली सुबह दस बजे से रात दस बजे तक नहीं आएगी। जिला मुख्यालय में स्थित सब विद्युत स्टेशन में ट्रांसफार्मर लगना है। इसलिए फीडरों पर बिजली व्यवस्था प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में स्थित सब विद्युत स्टेशन में कुछ दिनों पहले एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। सोमवार को ट्रांसफार्मर लगना है। इस कारण चार फीडरों समेत करीब 70 गांव की बिजली व्यवस्था प्रभावित रहेगी। इसमें जौरा फीडर, दौलतपुर, कंचौसी और जिला मुख्यालय फीडर शामिल है। जेई सुधीर गौतम ने बताया कि कुछ दिन पहले एक ट्रांसफार्मर विद्युत सब स्टेशन का खराब हो गया था, जो आ गया है। सोमवार ट्रांसफार्मर बदला जाएगा। इसके चलते सुबह दस से रात दस बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रात दस बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें