फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव नाले मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐरवाकटरा। थानाक्षेत्र के एरवाटिकरा गांव से लापता युवक का शव बीआरसी के पास नाले में मिला। पुलिस ने शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

एरवाकुटीर निवासी कुंवर सिंह का पुत्र रामकिशोर (27) 17 दिसंबर से लापता था। सोमवार सुबह उसका शव ब्लाक संसाधन केंद्र के पास नाले में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। पिता ने बताया कि रामकिशोर मंडी में पल्लेदारी करता था। 17 दिसंबर को वह काम पर गया, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद पता न चलने पर उसने थाने में 25 दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
सोमवार सुबह शव मिलने की जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव तीन चार दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें