फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों के धमकाने के बाद रुका डिपो पर निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। रोडवेज डिपो परिसर में होने वाले नाली व सड़क के निर्माण का काम दबंगों के धमकाने के बाद बंद हो गया। परिवहन विभाग के अधिकारी प्रकरण को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

औरैया रोडवेज परिसर में जल निकासी की व्यवस्था न होने से जलभराव की समस्या और जर्जर सड़क से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में नाली और सड़क के निर्माण के लिए हरी झंडी मिल गई।
इस पर शुक्रवार से डिपो परिसर के अंदर पीछे की तरफ बने जर्जर शौचालयों को तोड़ने का काम शुरू हुआ। इसी बीच कुछ लोगों ने काम कर रहे मजदूरों को धमका कर भगा दिया। साथ ही दोबारा काम शुरू न करने के लिए ताकीद किया। फिलहाल काम बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें