औरैया। तालाबों पर कब्जे को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन की ओर से तीनों तहसीलों के एसडीएम से कब्जे वाले तालाबों की चिन्हांकन करके कब्जा हटवाने के निर्देश दिए हैं। कब्जेदारों पर एफआईआर के लिए भी कहा गया है।
जनपद में करीब 3250 तालाब हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए काम शुरू हुआ है। जिन तालाबों पर कब्जे हैं उनका रिपोर्ट कार्ड बनाया जा रहा है। औरैया और अजीतमल एसडीएम की ओर से भेजी गई रिपोर्ट तीन महीने पहले भेजी गई रिपोर्ट से भिन्न मिली थी।
इस पर एडीएम रेखा एस चौहान ने इन दोनों तहसीलों के एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब किया है। तीनों तहसीलों से भेजी गई रिपोर्ट में 61 तालाब अतिक्रमण की जद में दर्शाएं गए हैं। ऐसे में जिन तालाबों पर अतिक्रमण हैं, उन्हें कब्जामुक्त कराने के लिए चिन्हांकन कार्य किया जा रहा है। इसके बाद अतिक्रमण किए लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।