फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष से सिपाही ने की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना(औरया)। कोतवाली के हवालात में किसी मामले में बैठे एक व्यक्ति से मिलने गए भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के साथ सिपाही ने अभद्रता कर दी। इससे खफा होकर करीब आधा सैकड़ा भाजपाई कोतवाली जा पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने सिपाही को लाइन हाजिर किए जाने की मांग की। मामला बढ़ते देख कोतवाली निरीक्षक ने सिपाही से माफी मंगवाई। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा बिधूना के मंडल अध्यक्ष भानू ठाकुर ने बताया कि रविवार को पुलिस हिरासत में बैठे किसी परिचित से मिलने गए थे। उसी दौरान ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया और अभद्रता की। सूचना पर जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर अपने पदाधिकारियों के साथ कोतवाली जा पहुंचे। भाजपाइयों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया। वह लोग सिपाही को लाइन हाजिर किए जाने की मांग कर रहे थे। काफी समझाने के बाद सिपाही से कोतवाली निरीक्षक ने माफी मंगवाई। तब जाकर मामला शांत कराया। इस मौके पर ऋषि पांडेय, धीरेंद्र गौर मौजूद रहे। कोतवाली निरीक्षक शशिभूषण ने बताया कि सिपाही को जानकारी नहीं थी। अंदर कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। उसी के चलते बाहर जाने के लिए बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें